फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गुलमहिया चक गांव से 423 डिवीया हीरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jul 9, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुलमहिया चक गांव में छापेमारी कर 423 डिवीया हीरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गुलमहिया चक गांव का रहने वाला रमेश कुमार है। उपरोक्त बातों की जानकारी फतुहा डीएसपी -1अवधेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लंबे समय से इस तरह के धंधा में गिरफ्तार आरोपी संलिप्त था। हीरोइन की अनुमानित कीमत ₹200000 बताई जा रही है।