रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण
नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार सुबह 8 बजे जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।L