आज़मगढ़: ब्रह्मस्थान में कुत्ता खरीदने बेचने के विवाद में एक युवक को चाकू के वार से व मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में बीती रात कुत्ता खरीदने बेचने के विवाद में असिफगंज निवासी मोहम्मद फैज को चाकू से वार कर व मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं उसकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद देर आधी रात के बाद तक हंगामा होता रहा। शहर कोतवाली पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।