पावटा: पावटा में 15 दिन से दूषित पानी की सप्लाई, लोगों ने किया प्रदर्शन
Pavta, Alwar | May 4, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे के वार्ड नंबर 6 स्थित हरिजन मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। दूषित पानी पीने से कई निवासी बीमार पड़ने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग में शिकायत दर्ज कराई।