जिलाधिकारी ने चकबस्त, नबीउल्लाह रोड व निशातगंज स्थित रैनबसेरे का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का मुआयना किया
जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी0 के द्वारा लखनऊ शहर के चकबस्त, नबीउल्लाह रोड व निशातगंज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों में साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था, कंबलों की उपलब्धता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अलाव की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में रैन बसेरों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।