जहानाबाद: पुलिस केंद्र में वाहन परेड आयोजित, एसपी ने दिए रखरखाव के निर्देश
जहानाबाद पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वाहन परेड आयोजित की गई। इस दौरान वाहनों की स्थिति, कार्ड डायरी, रनिंग बुक, ईंधन उपयोग, यात्रा विवरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। एसपी ने खराब एवं अनुपयोगी वाहनों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी वाहन अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।