नई दिल्ली की पहाड़गंज थाना की पुलिस टीम ने दो कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्नैचरों की पहचान अरशद उर्फ मुन्ना और शाहरुख के रूप में हुई है, वह जामिया नगर दिल्ली और ओखला इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों पहले कई आपराधिक मामलों में लिप्त थे। यात्री ने ऑटो लिया, चूना मंडी पर उतरते समय आईफोन 16 प्रो छीन लिया गया।