बहराइच: बहराइच जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, सीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
बहराइच के अग्निशमन केंद्र द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को एक सफल रैली का आयोजन किया गया। सीएफओ एवं स्टेशन प्रभारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आमजन को जागरूक किया गया है।