नवाबगंज: मसौली में दिव्यांग-बुजुर्गों के लिए विशेष कैंप: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 375 आवेदन प्राप्त हुए
बाराबंकी के विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत मसौली में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सोमवार को शिव शरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान, बाराबंकी के सहयोग से एलिम्को आसरा सेंटर, बाराबंकी के तत्वावधान में आयोजित हुआ।