अरनोद: दलोट में बाइक और मोबाइल चोरी का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, 5000 रुपये का इनामी टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार
जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में दलोट कस्बे में हुई मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए टॉप-10 वांछित 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 36 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी अरनोद चन्द्