गोला: ऋषि सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा के पहले गोपालपुर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
ऋषि सेवा समिति गोपालपुर के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें नगर के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा व मंगल कलश यात्रा सरयू तट से जल लेकर प्राचीन मिश्रा मंदिर से राम जानकी मार्ग होते हुए उपनगर गोला के बीएसएनल टावर गोपालपुर स्थित कथा स्थल तक पहुंची।