गुन्नौर: गांव काशीपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत, परिवार के दो सदस्य हुए घायल
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में सोमवार सुबह करीब 4 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विजयपाल के मकान की छत ढह गई। जिसके मलबे में दबने से विजयपाल की पुत्री रश्मि की मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि दीपक और रजनी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल दीपक और रजनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया।