जगदलपुर: मंडी प्रांगण में आंदोलनरत सहकारी समिति और कंप्यूटर ऑपरेटर्स संघ को SDM ऋषिकेश तिवारी ने हटाया, कहा- अनुमति रद्द की गई है
कृषि मंडी प्रांगण में विगत महीने भर से आंदोलनरत सहकारी समितियों और कंप्यूटर ऑपरेटर्स संघ को आज जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंडी प्रांगण से हटा दिया है। SDM ऋषिकेश तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ मंडी प्रांगण पहुंच एस्मा लागू होने का हवाला देते हुए हड़ताली कमचारियों को हटाया ।