हुज़ूर: आउटसोर्स कर्मचारियों ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
आउटसोर्स कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन ने आज 30 जुलाई को 3:00 बजे ज्ञापन पत्र सौंपा है। संगठन ने रीवा जिले के विद्युत विभाग पर आउटसोर्स कर्मचारियों को सबसे अधिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं से संबंधित मांगों पर अमल नहीं किया जाता तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।