हुज़ूर: 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ समापन, आईजी ने कहा- नशे के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी
मध्य प्रदेश सहित रीवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी का समापन समारोह 30 जुलाई को रीवा शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन राजेश सिंह चंदेल,एसपी विवेक सिंह, एएसपी आरती सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,छात्र उपस्थित ।