हुज़ूर: बरसों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, रीवा के अखाड़ा घाट पर कुश्ती प्रतियोगिता में दूर-दूर से पहुंचे लोग
रीवा शहर में जहां लगभग सभी अखाड़े समय के साथ बंद हो चुके हैं, वहीं आखर घाट स्थित हनुमान अखाड़ा आज भी नाग पंचमी पर परंपरा को जीवित रखे हुए है। सदियों से यहां हर साल इस दिन कुश्ती दंगल का आयोजन होता है, जो अब शहर की आखिरी मिट्टी वाला अखाड़ा बन चुका है। दिनांक 29 जुलाई शाम 6:00 बजे यह आयोजन केवल खेल नहीं, रीवा की सांस्कृतिक पहचान है। आसपास के गांवों से लोग जुटत