बागपत: SP ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 14 उप निरीक्षक, 5 हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल की तैनाती में किया फेरबदल
मीडिया सेल बागपत द्वारा शनिवार की देर रात करीब सवा दस बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने उप निरीक्षक संजय कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ बागपत से थाना रमाला, उप निरीक्षक सनव्वर अली को थाना छपरौली से प्रभारी पुलिस चौकी किरठल थाना रमाला सहित 14 उप निरीक्षक, 5 हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की तैनाती में फेरबदल किया।