चांदपुर: बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहे अभियान मिशन शक्ति को लेकर मंगलवार को आज दोपहर करीब 12:00 बजे एंटी रोमियो टीम ने चांदपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को एकत्र कर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया है। तमाम महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा और बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया है