महमूदाबाद: चांदपुर में साईं पालकी यात्रा जारी, भक्तों में उत्साह, भंडारा व जलपान चल रहा, रात में होगी भजन संध्या
चांदपुर बाजार में रविवार को साईं पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति में लीन नजर आए। दोपहर 1 बजे से भंडारा लगातार जारी है, वहीं अनुरुद्ध यादव की ओर से भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है। रात्रि में साईं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे