किस्को: किस्को थाने के पास दानिश मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने चोरी किया मोबाइल और नकदी, श्रुति ज्वेलर्स में भी चोरी का प्रयास
किस्को थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दानिश मोबाइल दुकान से अज्ञात लोगों के द्वारा बीते सोमवार की रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें दानिश मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखें करीब डेढ़ लाख नगद, 10 स्माटफोन एवं 20 कीपैड फोन चोरी कर ली गई। चोरी की घटना दीवार में लगे सीसीटीवी कैमरे में फ़ुटेज कैद हो गया। जिसमें दो युवक चोरी करते हुए दिखाएं