नानपारा: रुपईडीहा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में 2003 की मतदाता सूची के आधार पर निवास सत्यापन को लेकर हुई बैठक
भारत नेपाल सीमा से सटे आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत दादा दादी एवं नाना नानी के निवास सत्यापन को लेकर उठी शकाओं के बाद मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार अक्षय पाण्डेय एवं मथुरा प्रसाद ने लेखपालों तथा बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ को निर्देश दिए