नानपारा: नानपारा में विधायक ने खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया, खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
नानपारा के सहादत इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें बालक, बालिका सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग किया।स्पर्धा का शुभारंभ नानपारा विधानसभा के विधायक राम निवास वर्मा ने किया। मंच पर एनसीसी छात्रों को गार्ड ऑफ आनर दिया।