मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। इस दौरान पंडित कृपाराम शिक्षण संस्थान, तेजाफाटा गांव में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति, बेटी बहू साइबर अपराध अभियान तथा शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी।