इटावा: सदर क्षेत्र में नवनिर्मित आईएमए भवन का भव्य उद्घाटन, RIMS के कुलपति व जनपद सीएमओ ने किया उद्घाटन
Etawah, Etawah | Aug 2, 2026 इटावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) इटावा शाखा के इतिहास में एक नए स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। संगठन के नवनिर्मित एवं नवीनीकृत भवन तथा आधुनिक सभागार का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. के. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।