केराकत: भाऊपुर गांव से थाना जलालपुर पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त का चालान कर भेजा न्यायालय
भाऊपुर गांव से थाना जलालपुर पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेज दिया है। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों एवं वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा धारा 323/352/504/427 भादवि के वारंटी अभियुक्त राजनारायण पुत्र गंगाराम निवासी भाऊपुर थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर चालान कर भेजा गया न्यायालय।