हरदोई: बीजेपी ने दोनो सांसदों पर जताया दोबारा भरोसा, हरदोई से जय प्रकाश तो मिश्रिख से अशोक रावत को बनाया प्रत्याशी
Hardoi, Hardoi | Mar 2, 2024 हरदोई में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक मर्तबा फिर अपने मौजूदा दोनों सांसदों पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। हरदोई सदर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद जयप्रकाश रावत को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं लोकसभा मिश्रिख क्षेत्र से मौजूदा सांसद अशोक रावत को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।