हरदोई: शाहाबाद में जहरीली मिठाई खाने के कारण तीन बच्चे हुए बीमार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
Hardoi, Hardoi | Mar 2, 2024 हरदोई के शाहाबाद में जहरीली मिठाई खाने के कारण एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार हो गए, जिनको हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद कस्बे में बहार खां अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिनके 4 बच्चे हसन, मरियम, जारा और मिस्बा हैं। बाज़ार से आई मिठाई खाने के कारण मरियम, जारा और मिस्बा की हालत बिगड़ गई।