रायसेन: खंडेरा के पास रायसेन-सागर मार्ग पर कार और पिकअप की टक्कर, तीन लोग घायल
Raisen, Raisen | Apr 3, 2026 रायसेन। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रायसेन-सागर मार्ग पर खंडेरा के पास कार और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक सहित कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।