अनूपपुर: अनूपपुर में 26 अप्रैल को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 1178 अभ्यर्थी होंगे शामिल
अनूपपुर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी और जिले के 1178 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय चेतना नगर और तुलसी महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।