गुना नगर: वकीलों को 'उठाई गिरा' कहने पर गौ सेवक पर कैंट थाने में मामला दर्ज, गो हत्या के आरोपियों की जमानत कराने पर की थी टिप्पणी
गुना में गो हत्या के मामले में आरोपियों की जमानत कराने पर जिला न्यायालय के वकील आकाश शर्मा ने केंट थाने में की शिकायत पर 12 मई को पुलिस ने मोनू ओझा नाम के गौ सेवक पर मामला दर्ज किया है। गौ सेवक पर आरोप है सोशल मीडिया पर वकीलों को उठाई गिरा वकील शब्द लिखकर अभद्र कमेंट किया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।