शाजापुर। जिले में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार शाम 5:00 बजे मौसम वैज्ञानिक सत्यंत्र धनोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिले में आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।