नवाबगंज: रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण समापन के बाद दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन
बाराबंकी के रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में, प्रशिक्षु आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण समापन के उपरांत दीक्षांत परेड समारोह का रविवार करीब 11 बजे आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि अभिताभ यश अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 पुलिस द्वारा सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया।