हरिद्वार: श्री गंगा सभा के महामंत्री के बयान पर मातृ सदन में स्वामी शिवानंद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह राजनीति से प्रेरित है
श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने PC कर गंगा के समतलीकरण के लिए नियमानुसार खनन को जरूरी बताया। सोमवार रात मातृ सदन आश्रम में स्वामी शिवानंद ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान को राजनीति से प्रेरित बयान बताया। उन्होंने कहा कि मातृ सदन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके दो संतो ने गंगा रक्षा के लिए अपना बलिदान तक दे डाला और बिना सोचे समझे बयान दिए गए।