हरिद्वार: ₹25000 के इनामी बदमाश पर दर्ज हैं कई अपराधिक मुकदमे, रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दी जानकारी
रानीपुर कोतवाली पुलिस और STF की टीम ने मुजफ्फरनगर से एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सोमवार को रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी फिरोज पर पूर्व में हत्या और डकैती जैसे कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आगे भी इसी तरह फरार चल रहे इनामी अपराधियों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करने का प्रयास जारी रहेगा।