धौलपुर: गणतंत्र दिवस को लेकर धौलपुर पुलिस सतर्कः स्थाई नाकों के अलावा अस्थाई नाके भी लगाए, ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए धौलपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिले के मुख्य समारोह स्थल आरएसी ग्राउंड धौलपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का व्यापक प्रबंधन किया गया है।