धौलपुर: मदीना कॉलोनी में 2 युवकों ने ₹100 नहीं देने पर एक युवक को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
₹100 नहीं देने पर 2 युवकों ने मदीना कॉलोनी में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर चोट आने की वजह से परिजनों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस दौरान यह घटना घटी, उस दौरान पीड़ित युवक ग्वालियर जाने के लिए निकला था।