बानसूर: रामपुर में प्रेमदास महाराज का भव्य मेला आयोजित
Bansur, Alwar | Apr 4, 2026 बानसूर के रामपुर में प्रेमदास महाराज का वार्षिक मेला आयोजित हुआ। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जो हाथों में बाबा का निशान लेकर मंदिर पहुंचे। भक्तों ने खीर-चूरमा बनाकर बाबा को भोग लगाया। स्थानीय लोगों का मानना है कि महाराज की कृपा से फसल पर ओलावृष्टि नहीं हुई। मेले में चाट-पकौड़े, झूले और बच्चों के खिलौने की दुकानो आकर्षण का केंद्र रही।