पंजाबी बाग: पश्चिमी दिल्ली: एंटी बर्लरी सेल ने तीन अंतरराज्यीय नकबजनों को तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा
वेस्ट जिले की एंटी बर्गलरी सेल पुलिस टीम ने तीन शातिर इंटरस्टेट चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ रॉकी, अजय सिंह और भारत सिंह उर्फ भगत सिंह के रूप में हुई है, ये गुजरात और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग चोरी की मोटरसाइकिलों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बंद मकानों में चोरी करते थे।