पंजाबी बाग: बक्करवाला: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सफाई और प्रदूषण का दौरा, भाजपा ने 11 साल की उपेक्षा को ठीक करना शुरू किया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह बक्करवाला जेजे कॉलोनी पहुंचे। वहां चल रहे सफाई अभियान और प्रदूषण नियंत्रण उपायों का जायजा लेने के साथ-साथ उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, इलाके के लोग और प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अपनी पुरानी समस्याएं खुलकर रखीं।