मुंडका: दिल्ली में मुंडका के टिकरी कलां इलाके में शुक्रवार रात एक किराना दुकान में आग लगने से दंपती की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त 31 साल के विनीत और 29 साल की रेणू के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और आसपास लटके प्लास्टिक के पैकेट में लगने से आग फैल गई।