पंजाबी बाग: सांसद कमलजीत सहरावत ने मादीपुर में खेल-संस्कृति पुरस्कार समारोह में बच्चों को किया सम्मानित
सांसद कमलजीत, मादीपुर में आयोजित वार्षिक जोनल खेल एवं सांस्कृतिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुईं। इस समारोह में जोन 15 के होनहार बच्चों को पूरे साल अलग-अलग खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सांसद जी ने खुद मंच पर आकर बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।