बोकारो शहर के बिरसा चौक (नया मोड़) पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।मोदी के पुतला को दहन करते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि भारत के नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार मोदी काल में वर्ष 2014-2015 से 2024- 2025 के बीच भारत में 94000(चौरान्वे हजार) सरकारी स्कूल बंद हुये।मतलब रोजाना औसतन 25 सरकारी स्कूल या तो बंद हुए या उसका दूसरी स्कूलों में मर्जर हो गया।इस प्रकार से पिछले दस साल के मोदी शासन काल में जहाँ मध्यप्रदेश में 30000 हजार सरकारी स्कूल बंद हुए वहीं उत्तर प्रदेश जैसे सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में 25000 सरकारी स्कूल बंद कर दिये गए। श्री घनश्याम चौधरी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीबों, दलितो, पिछड़ों एवम् अकलियतों के बच्चों शिक्षा से मरहूम कर उन्हें अशिक्षित, अनपढ़, ज़ाहिल, गँवार बनाए रखना चाहती है ताकि उन्हें जाति धर्म के नाम पर आसानी से लड़ाया जा सके, आने वाले नस्ल को अशिक्षित बनाने का मकशद ये है कि कोई उनसे सवाल न पूछे, कोई अपने हक और अधिकार की लड़ाई न लड़ सके,और समाज और देश में फैलाये जा रहे नफरत को ही सच्चाई मान कर आपस में दंगा फसाद करता रहे और बीजेपी और आर एस एस की सत्ता सदियों तक कायम रहे।
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Nov 10, 2026