सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, ₹15 लाख के पाइप बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
गुरुवार को शाम 3 बजे सिमडेगा पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि बोलबा थाना क्षेत्र के मालसाड़ा डिपाटोली स्थित निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चोरी करते तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 15 लाख रुपए मूल्य की 53 डीआई पाइप, एक ट्रक और पिकअप जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं।