गंगरार: चित्तौड़गढ़: 17 जून को उदयपुर में महाराणा प्रताप विजय के 450 वर्ष पर महाआयोजन
महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूरे होने पर 17 जून को उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में महाआयोजन होगा। संघ कार्यालय ‘वसुधा’ पर बैठक में पोस्टर जारी कर तैयारियां तेज की गईं। नगर संयोजक रवि वीरानी ने बताया कि चित्तौड़ से अधिक भागीदारी के लिए जिम्मेदार तय की है।