जगदीशपुर: प्रशिक्षु चार महिला और सोलह पुरूष सब इंस्पेक्टर ने जगदीशपुर अनुमंडल में दिया योगदान
राजगीर मे पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र से पदस्थापित प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर पासिंग आउट होने के बाद जगदीशपुर अनुमंडल में बीस सब इंस्पेक्टर ने रविवार को योगदान दिया है। जिसको लेकर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने सभी को विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया है। इसको लेकर डीएसपी ने सभी प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को ब्रीफिंग की।