ताखा: दीग के पास लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मथुरा से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,एक की मौत आठ घायल
Takha, Etawah | Jul 1, 2024 ताखा से निकलने वाले लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह 5 बजे मथुरा से चलकर अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस के पीछे का चकनाचूर हो गया जिसमें श्रद्धालु फस गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस में फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जिसमें आठ श्रद्धालु घायल हो गए तो वही एक श्रद्धालुओं की मौत हो गई।