झालरापाटन: झालरापाटन के कई इलाकों में दीपावली रखरखाव के चलते बुधवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
झालरापाटन में बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 33/11 केवी जीएसएस झालरापाटन से निकलने वाले 11 केवी फीडरों पर दीपावली के रखरखाव का काम होगा। इस दौरान मूंडलियाखेडी अरबन, सूरजपोल, नेमी नगर लालबाग, माधोपुर, पीएचईडी, भंवरासा, गिंदोर, भवानीमंडी मार्ग और न्यूपाटन से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।