धमतरी: धमतरी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, कलेक्टर ने युवाओं को किया प्रेरित
धमतरी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। नाटक एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।