उदयपुर में स्मार्ट सिटी के दावों की हकीकत सोमवार शाम उस वक्त सामने आ गई जब दुर्गा नर्सरी रोड पर अचानक सड़क धंस गई और एक चलती कार गहरे गड्ढे में फंस गई।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने शहर में सड़क निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर जिम्मेदार एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है और शहर की सभी सड़कों की जांच कराने की बात कही है।#udaipur
#udaipurnews #rajasthannews #smartcity #roadcollapse #breakingnews #palpalnewsrajasthan #udaipurdekho
#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 14, 2026