अशोकनगर जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तूमैन निवासी रूकमणी केवट के पंजाब नेशनल बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि 11 जून को उनके अंगूठे के फिंगरप्रिंट का गलत इस्तेमाल कर रकम निकाली गई, जबकि उस समय वह अपने घर पर मौजूद थीं।